Horoscope Today, 22 Sept 2020 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 08:26 AM (IST)
जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम प्रारम्भ कर सकते हैं। आज का दिन छोटे-छोटे कई अच्छे निर्णय करने का है। बकाया कामों को भी आज ढंग से पूरा कर पाएंगे। कार्यभार इतना अधिक होगा कि कोई ना कोई चल रहा काम भी बीच में छोड़ देंगे। दोपहर बाद कोई अच्छा व्यावसायिक निर्णय प्रतिद्वंद्वी को परेशान कर देगा। संतान को लेकर किसी मामले में आप भ्रमित हैं। स्थिति को यथावत चलने दीजिए। राहु का प्रभाव कम होते ही अपने आप समाधान आ जाएगा। कुटुम्ब परिवार में किसी विवाद का हल नहीं निकल पा रहा है अत: स्थिति को यथावत चलने दीजिए। यदि नौकरी करते हैं तो दिन बहुत ही अच्छा जाएगा, आपको मान्यता मिलेगी। सिंह: आज का दिन भाग्यशाली है। संतान को लेकर जो योजना बना रहे हैं, उस पर आगे बढऩे का समय है। यदि वे कहीं नौकरी करते हैं तो नया अवसर मिल सकता है या लाभ होगा। किसी खास मामले में असमंजस की स्थिति समाप्त हो जाएगी और आप साहसपूर्ण निर्णय लेकर मामले को मोड़ दे सकते हैं। आज कम महत्व के कामों को छोड़ कर अधिक महत्व के काम को हाथ में ले लें, भाग्य आपके साथ है। लेन-देन के मामले में आप बहुत ही विनम्रता बरतें, इससे तुरन्त ही लाभ मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं लम्बी यात्रा में थोड़ा बहुत कष्ट हो सकता है। कन्या: आज भाग-दौड़ के काम बिलकुल भी नहीं करें। व्यावसायिक यात्रा निष्फल हो सकती है। अपने कार्य स्थल पर भी टिक कर काम नहीं कर पाएंगे। स्थानीय कार्यालयों में अनुकूल वातावरण मिलेगा और आपके काम बन जाएंगे। आपके अधीनस्थ लोग भी आज बहुत अच्छा काम करके देंगे। ऋण प्रबन्ध की समस्या यथावत बनी रहेगी। किसी भूमि या वाहन की बिक्री सम्बन्धी चर्चा बहुत जोर से चलेगी। आज धार्मिक मामलों में बहुत मन लगेगा और आप कोई दर्शन भी कर सकते हैं। मित्रों के साथ दिन अच्छा बीतेगा, छोटी-मोटी पार्टी का आनन्द भी ले सकते हैं।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement