जानें, आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये है सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: रविवार, 21 फ़रवरी 2021 06:53 AM (IST)
कर्क: सुबह से मन में तरह-तरह की चिंताएं रहेंगी। काम-काज की जटिलताएं
बढ़ेंगी, समय पर काम-काज नहीं कर पाएंगे। यात्रा का दबाव रहेगा, यात्रा का
त्याग करना उचित रहेगा। आज व्यर्थ की आलोचना झेलनी पड़ सकती है। वाहन
संबंधी कोई समस्या रहेगी। कुटुंब के विवाद में लचीला रुख रखें, शांति बनाए
रखने में मदद करें। इससे आगे चलकर आपको ही फायदा है। संतान के लिए शुभ दिन
है, कोई लाभ हो सकता है परंतु भाई-बहिनों से आपका असहयोग रहेगा। मन में
निराशा की भावना रहेगी। आज यात्रा नहीं करें, यात्रा कष्टदायक सिद्ध हो
सकती है। किसी विद्वान या धार्मिक व्यक्ति से मिलना होगा।
सिंह: मन में
अकारण क्रोध रहेगा। किसी विवाद से बचने की चेष्टा करें। आप कोशिश तो करेंगे
परंतु साझा भाव से काम करने में समस्याएं रहेंगी। संतान को लेकर मन में
चिंता रहेगी परंतु वे परेशानियों के बाद भी अच्छा काम करेंगे। संतान के लिए
लाभ का दिन है। दैनिक आय बढ़ेगी, आप थोड़ी सी भी कोशिश करेंगे तो सफलता का
प्रतिशत बढ़ जाएगा। खर्चे को सीमित करने की कोशिश करें, बजट संतुलन आपके
काबू से बाहर हो रहा है। किसी नये स्रोत से लाभ की संभावना बन रही है। आज
कोई ऐसा निर्णय लेना पड़ सकता है, जिससे विवाद शांत नहीं होगा। मित्रों से
राय-मशविरा आपको लाभ दे सकता है।
कन्या: आज थोड़ा तनाव भरा दिन रहेगा,
विवाद के किसी मामले में हाथ ना डालें। घर-परिवार में स्थिति कठिन बनी
रहेगी, उसको सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। किसी की शत्रुता से
आप परेशान रहेंगे। आज भारी खर्चा होगा। यात्रा प्रवास को टाल दे, परिणाम
शुभ नहीं रहेंगे। काम-काज में थोड़ा सा परिवर्तन लाना होगा। घरेलू विवादों
से दूर रहना होगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं,
कोई पुरानी उधारी वसूल हो सकती है। घर या बाहर आपके बारे में लोगों की
अच्छी राय बनेगी। साथी के लिए समय अच्छा है, उन्हें लाभ हो सकता है।
पूजा-पाठकी पद्धति में परिवर्तन लाना होगा। आज अच्छा साहित्य पढऩे को मिल
सकता है।