Horoscope Today, 18 jun 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 जून 2020 08:16 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
मेष: आज प्रतिकूल दिन है। जो काम कल तक आसानी से बन रहे थे अब एकाएक उनमें अवरोध आएगा। जो लोग आपको साथ दे रहे थे वे अभी टेढ़े-टेढ़े चलेेंगे। जीवनसाथी, घन व बाहर किसी से मतभेद बढ़ सकता है। बीमारियां परेशान करेंगी। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। कठिन मेहनत के बावजूद पर्याप्त लाभ प्राप्त नहीं होगा। प्रेम-प्रसंग से अपने आपको बचाकर चलें। किसी भी प्रकार का जोखिम उठाना मंहगा साबित होगा, मतभेद बढेंगे। आत्मविश्वास और मनोबल में कमी आएगी। आज की गई असावधानी से कोई चीज गुम हो सकती है। व्यय भार बढ़ेगा। वृषभ: आज पूरी तरह लाभदायक ग्रह स्थिति बनी है। आपका प्रभुत्व बढ़ेगा, मौज-मस्ेती में समय व्यतीत होगा। साथी व मित्र और आसपास के लोगों से मधुर सम्बन्ध स्थापित होंगे। जीवन उपयोगी वस्तुओं की आपूर्ति होगी। नौकरीपेशा लोगो के लिए पदोन्नति का समय है। भाई-बहिनो के प्यार में इजाफा होगा। आर्थिेकक और सम्पत्ति के मामलों में परिवार के सदस्यों से मशाविरा करके चले। व्यापार व व्यवसाय में उन्नति होने कक आसारा भी बनेंगे। आध्यात्म और भक्ति भाव में झुकाव बढ़ेगा। आपकी प्रतिभा इन दिनों उभरकर सामने आएगी। परिणामस्वरूप प्रतिष्ठा और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जाने-अनजाने सभी लोग आपकी मदद करेंगे। मिथुुन: आज मध्यम समय है। शांति पूर्वेकक समय व्यतीत करें। घर व दप्तर और कार्यस्थल पर मेलजोल का वातावरण बनाये रखें। किसी से मतभेद हो सकता है। धन की प्राप्ति तो होगी लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। परिवार के किसी खास काम में व्यय होने की सम्भावना है। पारिवारिक परिस्थितियाँ बदलेगी, कार्यों में आंशिक सफलता मिलगेगी। लक्ष्मी की आवक बनी रहेगी। स्वास्थ्य पक्ष् साधारण है, स्वास्थ्य के प्रति सचेत अवश्य रहें। घर- परिवाार में कलहपूर्ण वातावरण से बचें। बुजुर्ग और सम्बन्धियों की उपेक्षा करना इन दिनों ठीक नहीं है। आज गोल्डन समय है। आकाशीय ग्रह स्थिति आप पर मेहरबान बनी है। भौतिक सुखों में उन्नति होगी, लोकप्रियता बढ़ेगी आपके वर्चस्व और प्रभाव की लोग मुक्त कण्ठ से सराहना करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement