Horoscope Today, 17 Aug 2020 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अगस्त 2020 07:52 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
कर्क: आज बाहर की यात्रा का विचार बिल्कुल टाल दें क्योकि जिस काम के लिए जा रहे हैं, वह नहीं बन पाएगा। संतान संबंधी समस्याओं के हल होने की संभावनाएं बन रही हैं। किसी टेण्डर या कोई काम करने की दृष्टि से या किसी इंटरव्यू में सफल हो सकते हैं। आज अनावश्यक पैसा खर्च होगा। साथी के काम-काज में लाभ होगा परंतु उनकी शैली मेें परिवर्तन आ रहा है। भागीदारी के मामले ठीक-ठीक जाएंगे, चाहे अंदर ही अंदर मतभेद आ गए हों। माता-पिता दोनों के स्वास्थ्य की चिंता करनी होगी। पिता या आपके नियोजक किसी घटना को लेकर मन ही मन परेशान रहेेंगे। भाई-बहिन से कोई सहयोग नहीं मिलेगा। सिंह: आज का दिन अच्छा जाने वाला है किसी कारण से आपका आत्म-विश्वास बहुत बढ़ जाएगा। काम-काज का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा और आपको महत्वपूर्ण काम बीच में छोडक़र प्राथमिकता का काम करना पड़ेगा। आप पर आक्षेप आएंगे और कहीं जवाबदेही होगी परंतु आपकी रक्षा हो जाएगी। कोई खास व्यक्ति आपका समर्थन करेगा। संतान को लेकर आप परेशान रहेंगे और उनकी समस्याओं को हल करने में खर्चा बहुत आएगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। कोई विशेष दर्शन करेंगे या यह भी संभव है कि आप किसी बड़े व्यक्ति से मिल पाएं या उनके दर्शन कर सकें। खान-पान की अनियमितता रहेगी और उससे स्वास्थ्य पर विपरीत असर आएगा। कन्या: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा जब कई दिनों से सोचे हुए कामों को बना लेंगे। भाग-दौड़ व यात्राएं होंगी। कहीं पर कुछ खास खर्चा करना पड़ सकता है परंतु अपना काम बना लेंगे। संतान के सहयोग से किसी अधूरे काम को भी पूरा कर लेंर्गे। अगर वह व्यवसाय करते हैं तो लाभ कमाएंगे। आपको किसी स्रोत से गुप्त आय की संभावना बनती है। कार्यभार अधिक है और पूजा पाठ में बिल्कुल भी मन नहीं लगेगा। आपको इसका अफसोस भी रहेगा। माता-पिता से चिंता रहेगी। आस-पास की किसी रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement