तुला: आज आर्थिक लाभ का दिन है, जो सामान्य से
अधिक होगा। जिस मामले में उम्मीद थी, उसमें धन प्राप्ति नहीं होगी, परन्तु
किसी अन्य बात से होगी। आज ऐसे काम पर खर्चा होगा, जिसे उचित नहीं कहा जा
सकता। पहनने के कपड़े या खाने-पीने का आज ज्यादा खर्चा होगा।
वृश्चिक:
काम-काज को एक निश्चित गति देने की आवश्यकता है। आपको कार्यक्षेत्र में
बड़े परिवर्तन की आवश्यकता है, जो कई लोगों की मदद से संभव है। यह आपकी
लोकप्रियता का समय है, परन्तु बहुत संघर्ष और बहुत खर्चे की आवश्यकता है।
खाने-पीने में आप बहुत अनियमित रहेंगे और उचित भोजन मिलता रहें, यह आवश्यक
नहीं है।
धनु: आप अपने काम-काज में एक निश्चित दिशा दे पायेंगे। मन में
भारी असंतोष रहेगा। इसके बाद भी आपके काम के घण्टे उतने ही बने रहेंगे और
आप लोगों से सहयोग ले पायेंगे। खर्चें खूब होंगे और जुट भी जायेंगे।
कारोबारी यात्रा भी लाभ दे सकती है। इसके साथ ही मन ही मन भारी असंतोष भी
चलता रहेगा।