तुलाः आज
आर्थिक लाभ का दिन हो सकता है और यह कुल किए गए खर्चे से ज्यादा लाभ की
सूचना देता है। घर परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आप नए लोगों को काम पर
रख सकते हैं या नए लोगों से किसी तरह के संबंध स्थापित हो सकते हैं। ऋण
वसूली की कोशिश में बहुत दिक्कत आएगी।
वृश्चिकः आज आध्यात्मिक मामलों
में ज्यादा मन लगेगा और किसी घटना विशेष से सांसारिक मामलों से मन उठ
जाएगा। एक तरफ सफलता चल रही होगी और दूसरी तरफ विरक्ति की भावना, सारा दिन
इसी तरह से बीतेगा। संध्या बाद आप अचानक सक्रिय होंगे और अच्छे व्यावसायिक
निर्णय लेंगे। संतान से संबंधित किसी मामले में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
वात विकार परेशान करेंगे।
धनुः आज घरेलू कलह से ज्यादा ही परेशान
रहेंगे। व्यवसाय में भी छोटी मोटी बातों को लेकर अच्छा माहौल नहीं रहेगा।
आज मार्केटिंग के कामों में या शहर से दूर जाकर जो कार्य करेंगे उनमें आपको
बड़ी सफलता मिलेगी, विदेश व्यापार जैसे मामलों में सफलता मिल सकती है। आप
दूसरों के व्यवहार से सबक लेकर निर्णय लेंगे कि आगे कैसे बढा जाए। दूसरों
का व्यवहार आपके व्यवहार की कुंजी होगा।