Horoscope Today, 13 jun 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: शनिवार, 13 जून 2020 08:15 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
मेष: घर-परिवार के विवादों में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। कलह की परिस्थितियों को जीतने के लिए कुछ विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। कार्य स्थल पर आपका वर्चस्व बना रहेगा। अधिक प्रशंसा मिलेगी और आलोचना के बाद भी अपना काम करते रहेंगे। अधिक लाभ के लिए आपके प्रयास सफल होंगे और कामकाज को जैसा चाहेंगे, वैसी गति दे पायेंगे। संतान की उन्नति के लिए प्रयास थोड़ा असर लाएंगे, उनकी अपनी कोशिश भी कामयाब रहेगी। प्रेम संबंध में गति आयेगी और आपको अच्छा रेस्पॉन्स मिलेगा। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए आपको अनुकूल अवसर मिल जाएगा। आज एक-दो बड़े लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और आपको उसमें नई दृष्टि मिलेगी। यात्रा आंशिक लाभ दे सकती है। वृषभ: समय सुधार का है, आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण काम को एक निर्णायक मोड़ देने में सफल हो जाएंगे। किसी निकट रिश्तेदार से परेशानी रहेगी, आप उसका त्याग करने की भी सोचेंगे। प्रेम संबंधों में नवीनता आयेगी और नये ढंग से सोच सकते हैं। भागीदारी के मामलों में सफलता रहेगी। ऋणों के लेन-देन में सहूलियत बढ़ेगी। पैसा आयेगा और जाएगा परन्तु आपका हर काम सध जाएगा। वाहन संबंधी सुविधा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी कटुता रहेगी परन्तु आपका वर्चस्व रहेगा। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, आप और भी अधिक समय निकालेंगे। कार्य स्थल पर कार्य कौशल बढ़ेगा। मिथुुन: मन में चिंताएं बनी रहेंगी। अपने स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं बनी रहेंगी। अपनी परिस्थितियों को लेकर आप अकारण चिंता करेंगे। आज चंद्रमा केतु के प्रभाव में हैं, अत: निराशा की भावना अधिक रहेगी। जीवन साथी के लिए यह समय शानदार है और उनके कामकाज में वृद्धि होगी, आपके भाग्य में भी वृद्धि होगी और लाभ की मात्रा भी बढ़ेगी। पूजा पाठ में मन लगेगा। संतान से भी सार्थक वार्ता होगी। संतान के लिये यह शुभ समय है, उन्हें कोई उपलब्धि होगी। उनकी किसी योजना पर आपकी सहमति बनेगी। आज यात्राएं नहीं करें अन्यथा यात्रा में कष्ट हो सकता है। किसी अप्रिय विवाद से बचने की चेष्टा करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement