Horoscope Today, 12 may 2020 Check astrological Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 मई 2020 07:16 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
मकर: आज ग्रहस्थिति अनुकूल बनी हुई है, लाभ की मात्रा बढ़ेगी। लाभ प्राप्ति के लिए आप अनुचित साधनों का प्रयोग कर सकते हैं जिनसे बचना जरूरी है। आपके व्यक्तिगत प्रभाव में बढ़ोत्तरी होगी और व्यवसाय में भी साख बढ़ेगी। घर-परिवार के लोगों से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। दूर-दराज के रिश्तेदार मिलने आ सकते हैं। भोजन में मिर्च-मसालों का प्रयोग कम करें। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। व्यक्तिगत रिश्ते बहुत सम्मान पाएंगे। ऋणों के लेन-देन में सुविधा बढ़ेगी। घर में दवाइयों का खर्चा बढ़ सकता है। संतान की नाराजगी का कारण ढूंढने की कोशिश करें। कुंभ: यात्रा प्रस्ताव को स्वीकार कर लें, अनुमान से ज्यादा लाभ होगा। व्यापार में आप कौशल का परिचय देंगे जिससे कि आपको तुलनात्मक दृष्टि से अधिक फायदा होगा। व्यावसायिक सहयोगी या साझेदार अच्छा लाभ देंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो थोड़ा सा सावधानी बरतें। भाई-बहिन के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है, उन्हें लाभ होगा और उनका सम्मान होगा। वे आपसे निकट संबंध रख सकते हैं। कानूनी मामलों में आपकी मदद लेंगे। प्रेम संबंध यथावत चलेंगे। संतान की प्रगति को लेकर मन ही मन परेशान रहेंगे। मीन: परेशानियों के बाद भी आज आपके काम-काज चलेंगे, जैसा चाहेंगे, उसी तरह से काम बनेंगे। घर के अंदर भी सहयोग मिलेगा। आपके भागीदार नीतियों को लेकर स्पष्ट नहीं हैं परंतु आपके ऊपर इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कोई साहसिक निर्णय लेकर आप लाभ की स्थिति में आ सकते हैं। गुरु या पिता से अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। यदि नौकरी करते हैं तो मान सम्मान मिलेगा, यदि व्यवसाय करते हैं तो निश्चित लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में आज का दिन आपका है और अनुपात से अधिक लाभ होगा।

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement