Horoscope Today, 12 jun 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 जून 2020 08:11 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
मेष: आज यात्रा का विचार त्याग दें क्योंकि चंद्रमा अनुकूल नहीं है। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मामले में असफलता से आज मन में काफी कष्ट रहेगा, उसका गहरा असर काम-काज पर आएगा। स्थितियों से समझौता करने मे ही बुद्धिमानी होगी। आज मित्रों के साथ अच्छा सहयोग देंगे, उनका समस्याओं को हल कर लेंगे। किसी अच्छी दावत में भाग लेने का अवसर मिलेगा। घरेलु वस्तुओं की खरीद हो सकती है। आज ऐसे काम में मन लगेगा जिसमें काफी प्रतिभा की आवश्यकता होगी और सफलता मिलेगी। संतान के लिए ज्यादा अच्छा समय है। उनकी योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लेन-देन को लेकर ध्यान देने की आवश्यकता है। वृषभ: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा, सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जाएगा। आर्थिक लाभ के लिए ज्यादा कोशिश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समय अपने आप सुधर रहा है। आज किसी सार्वजनिक स्थान पर बोलने का मौका मिलेगा या सम्मानित हो सकते हैं। नौकरी में अपने काम निकलवाने मे थोड़ी परेशानी हो सकती है। बॉस की सद्भावना के बाद भी काम-काज में थोड़ी रूकावटे बनी रहेगी। साझेदारी के मामले में आपको थोड़ा सा सशर्त रहकर काम करना होगा। आज कोई अचानक लाभ प्राप्ति हो सकती है या आपके अनुमान से ज्यादा हो सकती है। निजी यात्रा को कारोबारी यात्रा से जोड़ लेंगे तो अतिरिक्त लाभ हो सकता है। मिथुुन: आज का दिन शानदार जाने वाला है। आप अत्यंत व्यस्त रहेंगे और कामकाज में आनंद आएगा। पिछले सप्ताह के बकाया काम निपटाने में रूचि लेंगे और समय पर पूरा कर पाएंगे। भाग-दौड़ काफी रहेगी, वाहन संबंधी परेशानियां हो सकती है। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं प्रमुखता से रहेगी। डॉक्टर की सलाह पर कोई जांच करानी पड़ सकती है। घर-परिवार में किसी को समस्या हो सकती है। आपके स्वयं का आत्मविश्वास बना रहेगा और निर्धारित काम करने में रूचि लेंगे। आप आज का दिन टाल लें और बाद में कभी बात करें। अपने आसपास चल रहे षडय़ंत्र से सावधान रहना होगा। शत्रु परास्त होंगे परंतु कष्ट मिलेगा। यात्रा कार्यक्रम शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement