Horoscope Today, 1 jun 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: सोमवार, 01 जून 2020 1:36 PM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: ग्रह स्थिति थोड़ी उलझी हुई है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले कई बार सोच लें। आप जिस अनुमान से काम कर रहे हैं, उससे विवादों में फंसने का डर है। आज यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले लिया तो उसके सफल होने में संदेह है। जितना अधिक संयम बरत सकें, उतना ही अच्छा है। लेन-देन में स्पष्टता बरतना बहुत जरूरी है। आर्थिक निर्णयों को किसी और दिन के टाल दें। वाहन में परेशानी हो सकती है। भूमि-भवन संबंधी मामलों में थोड़ा परहेज करें और लम्बी वार्ताएं नहीं चलाएं। आपकी कार्य प्रणाली को लेकर आक्षेप हो सकते हैं। यह आपके ऊपर है कि बात को किधर ले जाएं। पारिवारिक मामले यथावत बने रहेंगे। लोगों के बीच बैठकर आपका वार्ता कौशल सामने आएगा। वृषभ: महत्व के काम पहले सम्पन्न कर लें। किसी बाहरी प्रभाव में आप अपना निर्णय बदल सकते हैं। किसी मदद का आश्वासन रहेगा परन्तु आप यथार्थ के आधार पर निर्णय ले। व्यावसायिक मामलों में तेज गति से काम करना उचित नहीं है। कोई गलत निर्णय ले गए तो उससे हानि हो सकती है। किसी नए स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। आप आर्थिक योजनाएं सोच-समझकर बनाएं और लेनदेन की बातों को सावधानीपूर्वक हल करें। संतान से संबंधित समस्याओं का हल निकालने के लिए मित्रों की मदद ले सकते हैं। व्यक्तिगत रिश्तों में अनुकूल परिवर्तन आ सकते हैं। यात्रा कर सकते हैं परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा से बचें। मिथुुन: बढ़ते हुए खर्चे से परेशान रहेंगे। आज अतिरिक्त खर्चा हो सकता है। यात्रा कार्यक्रम स्थगित करने पड़ सकते हैं। चल रहे अन्य खर्चों को रोकने की कार्यवाही करेंगे। आज माता का स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। वे मानसिक रूप से भी परेशानी में रहेंगी। दैनिक काम-काज करते समय आज कोई गलती बहुत भारी पड़ सकती है। लगातार चिंतित रहेंगे परन्तु काम नहीं बनेगा। साहस करके किसी काम में हाथ डालने की सोचेंगे परन्तु फिर पीछे हट जाएंगे। आप किसी के प्रति मन ही मन बहुत ईष्र्यालू हो रहे हैं। यह प्रवृत्ति लाभ नहीं देगी। आज एक जगह बैठकर काम करने का दिन है। व्यावसायिक मामलों में समझौते कर लेना ठीक रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement