Horoscope Today, 06 Sept 2021 Check astrological Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: सोमवार, 06 सितम्बर 2021 08:11 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
तुला: आपकी काफी कोशिश के बाद भी भाग्य में अवरोध बने हुए हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे, उतनी सफलता नहीं मिलेगी जितना आप सोच रहे हैं। आज व्यवसाय संबंधित कुछ निर्णय ले सकते हैं परन्तु बड़े निर्णय या अंतिम निर्णय आज नहीं लें। अभी चन्द्रमा इतने अनुकूल नहीं हैं, इसलिए लोगों का सहयोग लेने में आपको बाधा आएगी। वृश्चिक: समय विशेष है। साझा भाव से काम करने में लाभ रहेगा परन्तु हर बात में सहमति नहीं हो पाएगी। दाम्पत्य जीवन में भी सबकुछ ठीकठाक नहीं रहेगा। व्यवसाय के मामले में दिन अच्छा है आपका काम आगे बढ़ेगा। इस समय एक-एक संबंध को बचाये रखना बहुत जरूरी है। खर्चा जुटाने के लिए आप कोई नया कार्य भी हाथ में ले सकते हैं। धनु: आज का दिन थोड़ा कठिन हैं, हर तरफ से परेशानियां मिलेंगी। आज यात्रा को भी टाल देना ही अच्छा है। कामकाज के स्थान पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप असम्भव काम को करने की भी हां भर लेंगे परन्तु आपको आर्थिक सहयोग नहीं मिल पाएगा। लेनदेन का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा और पैसे की उपलब्धि इतनी आसानी से नहीं होगी।

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement