Horoscope Today, 06 Sept 2021 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: सोमवार, 06 सितम्बर 2021 08:11 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: मन में कई प्रकार के संशय चलते रहेंगे। किसी काम को लेकर मन में अनिश्चय रहेगा कि करें या ना करें। साझेदारी के मामलों को लेकर मन में तरह-तरह के विचार रहेंगे। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी बल्कि कहीं से अच्छा लाभ होने की सम्भावना भी है। वाहन संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कुछ खर्चा भी करना पड़ सकता है। सिंह: सुबह से ही मन में तरह-तरह के विचार आते रहेंगे। विचारों का तूफान नहीं थमेगा। समय विशेष लाभ का बना हुआ है। और परन्तु आप उसको भुना नहीं पाएंगे। आज हर तरह से आपका पक्ष मजबूत होगा और सफलता से आपके स्वभाव में भी अंतर आएगा। मुंह से एक भी कड़वी बात निकली तो एक महत्वपूर्ण संबंध खत्म हो जाएगा। कार्यालय में किसी के व्यवहार से आपको परेशानी रहती है तो किनारा कर लेना ज्यादा अच्छा है। बाद में सब ठीक हो जाएगा। कन्या: भाग्यशाली समय है और जिस ढंग से चाहेंगे, कामकाज की गति वैसी ही आ जाएगी। भागीदारी में कुछ गतिरोध बना रहेगा। बात आगे भी बढ़ेगी परन्तु पूरी तरह से काम भी नहीं हो पाएगा। खर्चे ज्यादा हैं और लाभ कम। वैवाहिक जीवन में खट्टा-मीठा चलता रहेगा। आज दिनभर तरह-तरह के विचार मन में रहेंगे।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement