Horoscope Today, 05 Nov 2021 Check astrological Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 नवम्बर 2021 08:33 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मकर: पद प्रतिष्ठा को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे यद्यपि कोई खतरा नहीं है परन्तु फिर भी मन में संदेह बने रहेंगे। यद्यपि व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में आप लोगों पर भारी पड़ेंगे परन्तु फिर भी नरमी का रुख अपनाना अच्छा रहेगा। ऋण भुगतान के लिए आपको आवश्यक सुविधा मिल जाएगी। आप समय का पूरा सदुपयोग करें। कुंभ: मन में चल रही एक प्रमुख चिंता से निवृत्ति मिल जाएगी। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है जो आगे चलकर लाभ देगी। व्यावसायिक भागीदारी के मामले में काम आगे बढ़ेगा। आप जितना सोच रहे हैं, उससे ज्यादा लाभ हो सकता है परन्तु चिंताएं बराबर बनी रहेंगी। पद-प्रतिष्ठा को लेकर मन में तरह-तरह के विचार आएंगे परन्तु किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। मीन: किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में दुविधा बनी रहेगी। आप जितना अधिक चिंतन करेंगे, उतना ही उलझते चले जाएंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त करने के लिए आप कुछ विशेष कोशिश कर सकते हैं। निजी रिश्तों में और माधुर्य आएगा। आपका उत्तरदायित्व और बढ़ेगा। साझा भाव से काम करने से लाभ है।

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement