khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जुलाई 2021 08:07 AM (IST)
मकर : आप परिवारजन
अथवा मित्रों के साथ किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
कार्यों के प्रति पूर्णता का अनुभव करेंगे परन्तु आलोचक कार्यों की आलोचना
करेंगे। कार्यों को एक साथ अपने ऊपर न लादें। कार्य को बांट दें एवं स्वयं
उसका निरीक्षण करें।
कुंभ : अपनी भावनाओं के सहारे चलना परेशानी में
डाल सकता है। दिल के स्थान पर दिमाग का उपयोग अधिक लाभ देगा। अपने शरीर की
क्षमता से अधिक कार्य न करें अन्यथा किसी चिकित्सक से सम्पर्क करना पड़
सकता है। कुछ कार्य इस प्रकार के करने पड़ेंगे जिनसे आप सहमत नहीं हों।
मीन
: आपको दो नावों पर सवार नहीं होना है। किसी कार्य के प्रति आज आप एकाग्र
नहीं रह सकेंगे। निजी समस्याएं परेशान कर सकती हैं परन्तु कार्यस्थल पर
मित्रों के सहयोग से आप अपने इच्छित कार्य को पूर्ण कर सकेंगे। अपनी मेहनत
और बुद्धि कोशल से संस्थान में धन संबंधी समस्या का हल खोज लेंगे।