khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जुलाई 2021 08:02 AM (IST)
तुला : आज जो भी कार्य करें उस पर सोच-विचार अवश्य करें।
संभव है कि कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों के लिए प्रशंसा एवं प्रोत्साहन
प्राप्त हो। कार्यप्रणाली में थोड़ा सा बदलाव सफलता का मार्ग खोल देगा।
दूसरों की बातों में अपना अमूल्य समय नष्ट नहीं करें। सोच को सकारात्मक
रखें।
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में कई कामों को पूर्ण करना होगा अत: आज
आज अपने आप को ऊर्जा से भरा हुआ रखें। छोटी-मोटी समस्याएं आपके सामने आ
सकती हैं। अपने मनोबल एवं सहयोगियों के माध्यम से निदान खोजने में सफल
होंगे धनलाभ होगा।
धनु : महत्वपूर्ण योजनाओं को दूसरों के सामने खोलकर न
रखें आपके विरोधी फायदा उठा सकते हैं। अपने मान-सम्मान के प्रति चिन्तित
रहेंगे। आपको अपने व्यवहार एवं कार्यप्रणाली पर सकारात्मक टिप्पणी की चाह
है। सावधानी से कार्य करने में आपका हित छिपा है।