Hori Khele Re Rangila Shyam, today Hori Re-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होरी खेले रे रंगीला श्याम, आज होरी रे .....

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मार्च 2023 1:26 PM (IST)
होरी खेले रे रंगीला श्याम, आज होरी रे .....
जयपुर । श्री प्रेमभाया मंडल समिति की तरफ से फागोत्सव के क्रम में शिव मंदिर, शिव मार्ग, डूंडलोद हाउस सोडाला में फागोत्सव मनाया गया । जिसमें श्रीप्रेमभाया सरकार, शिव पंचायत के गुलाल अर्पित की गई व भव्य श्रृंगार किया । योगेश चतुर्वेदी ने राधे मै रंग भर लाया डार दो मोहनी.... दीपक शर्मा ने होरी खेले रे रंगीला श्याम, आज होरी रे .... . बनवारी सैनी ने म्हांरी लैरा लाग्यों आवे छै या मुरली हालो श्याम ........... अमर शर्मा ने नन्द बाबा ने खीज्यो रे, बैठ कदम की डार कान्हो चीर चुरावे रे ....के साथ भक्त शिरोमणि युगल सरकार की ढूँढाडी फाग रचनाओं से भक्ति रस बरसाया । इस अवसर पर भक्तों ने भव्य फूलों की होली खेली। समिति के अध्यक्ष विजय किशोर शर्मा ने बताया कि श्रीप्रेमभाया महोत्सव शुभश्री शीतलाष्टमी को दिनांक 15 मार्च से 18 मार्च को युगल कुटीर जयलाल मुंशी का रास्ता चाँदपोल बाजार में मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement