Advertisement
कश्मीर में वार्ता से कुछ रास्ता निकलने की उम्मीद : राजनाथ

कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास पर राजनाथ ने कहा, ‘‘हर कोई चाहता है कि पुनर्वास हो। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद से भी इस बारे में बात हुई थी और उन्होंने सहमति भी दी थी। बाद में वहां गड़बड़ी के कारण मामला रुका हुआ है। मौजूदा मुख्यमंत्री से बात होती रहती है और उन्होंने वादा किया है कि पुनर्वास के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। हम कश्मीर की समस्या का समाधान कश्मीर की जनता को विश्वास में लेकर करना चाहते हैं।’’रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे को लेकर सवाल पर उन्होंने सीधा जवाब न देते हुए इसके लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराकर आगे बढ़ चले।
गृहमंत्री ने कहा, ‘‘कौशल विकास कार्यक्रम के जरिए हम एक करोड़ नौजवानों को रोजगार देंगे। हो सकता है, तात्कालिक प्रभाव नहीं दिख रहे हों, लेकिन कठोर फैसलों से दीर्घकालिक फायदा तो होता है। हम सबका साथ सबका विकास चाहते हैं।’’राजनाथ ने कहा कि कट्टरपंथ कम हुआ है। इसका श्रेय हिंदुस्तान में इस्लाम को मानने वालों को दिया जाना चाहिए। देश के गृहमंत्री ने हालांकि हिंदू कट्टरपंथ पर कुछ बोलना जरूरी नहीं समझा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



