रोहतक । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रेप और बीफ के मुद्दे को लेकर दिए गए सीएम मनोहर लाल के बयानों पर निशाना साधा है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है। मेवात में गैंग रेप जैसी हिंसक घटना हुई, यह घटनाएं प्रदेश में बढ़ रही है। इन्हे छोटा मुद्दा बताना नहीं चाहिए था खास कर जिम्मेवार व्यक्ति को। वहीं हुड्डा ने जम्मू-कश्मीर के उरी में आंतकवादी हमले 17 जवानों के शहीद होने पर कहा कि यह दुर्गभाग्यपूर्ण हुआ है। जवानों के कारण और कुर्बानी से हमारी देश की सीमाएं सुरक्षित है, इस पर राजनीती नहीं होनी चाहिए । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ पर एक बार फिर दावा जताया उन्होंने कहा जितना हरियाणा का राजधानी चंडीगढ़ पर हक़ है। उतना ही एयरपोर्ट पर है। एयरपोर्ट पर केंद्र की 52 प्रतिशत जबकि 24 -24 प्रतिशत हिस्सेदारी पंजाब और हरियाणा की है। भाजपा बादल की हितैषी है हरियाणा की नहीं। साथ ही उन्होंने दादरी को जिला बनाए जाने पर हरियाणा सरकार को धन्यवाद किया।