जैसलमेर। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित जैसलमेर दौरे के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। पहले उनका 6 अक्टूबर का कार्यक्रम प्रस्तावित था। अब गृहमंत्री 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जैसलमेर पहुंचेंगे। जिला कलेक्टर मातादीन शर्मा ने बताया कि इस दौरे में उनके साथ मिनिस्टर ऑफ होम अफेयर किरण रिजिजू भी होंगे। वे सुबह 10 बजे बीएसएफ सेक्टर हेड क्वार्टर में होने वाली बॉर्डर स्टेट्स की मीटिंग में शामिल होंगे। इसके बाद अपराह्न 3 बजे भारत-पाक की सीमा पर जवानों से मुलाकात करेंगे। साथ ही भारत-पाक सीमा क्षेत्र का दौरा करेंगे। गृहमंत्री 7 अक्टूबर को जैसलमेर में रात्रि विश्राम कर 8 अक्टूबर को सुबह 9 बजे मुनाबाव बाड़मेर रवाना होंगे।