Advertisement
गृहमंत्री ने किया सेंट्रल अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ

गृहमंत्री ने सेन्ट्रल अभय कमाण्ड एंड कन्ट्रोल सेंटर का शुभारम्भ करने के बाद वहां की कार्य प्रणाली की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने जयपुर में तीन स्थानों पर ड्रोन के द्वारा लिये जा रहे सजीव दृश्यों का अवलोकन किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह केन्द्र प्रदेश भर में पुलिस वाहनों की मोनिटरिंग के साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। इस केन्द्र के प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक शरत कविराज ने गृहमंत्री को इस केन्द्र के कार्यो से अवगत कराया। इस केन्द्र में लगाई कुल 8 बडी स्क्रीन पर प्रदेश के सातों सम्भागीय मुख्यालयों पर स्थित अभय कमाण्ड एंड कन्ट्रोल सेन्टर्स की मोनिटरिंग के साथ ही पुलिस के सभी वाहनों की पोजिशन के बारे में भी जानकारी ली जा सकेगी। इस केन्द्र द्वारा राजस्थान पुलिस की सम्पत्तियों, नेटवर्क, जीपीएस वाहन एवं अपराध विश्लेषण इत्यादि की सघन मोनिटरिंग की जा सकेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह दीपक उप्रेती एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन शैलेन्द्र अग्रवाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



