Home Minister Gulabchand Kataria inaugurated Central Abhay Command and Control Center Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गृहमंत्री ने किया सेंट्रल अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ

khaskhabar.com: बुधवार, 06 जून 2018 4:03 PM (IST)
गृहमंत्री ने किया सेंट्रल अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ
रोड सेफ्टी फंड से 7 करोड़ 76 लाख रुपए की राशि का आवंटन महानिदेशक पुलिस ओ.पी. गल्होत्रा ने बताया कि वर्ष 2017-18 में रोडसेफ्टी फण्ड से पहली बार पुलिस को 7 करोड 76 लाख रूपये की राशि का आवंटन हुआ है। इसमें से कुल 3 करोड 20 लाख रूपये की राशि से 20 नये इन्टरसेप्टर्स खरीदने के बाद अब पुलिस के पास कुल 76 इन्टरसेप्टर्स उपलब्ध हो गये है। नये इन्टरसेप्टर्स आने से अब प्रत्येक जिले में न्यूनतम एक-एक इन्टरसेप्टर उपलब्ध रहेगा। रोडसेफ्टी के बारे में प्रचार प्रसार करने के लिए 25 लाख रूपये की लागत से एक रोडसेफ्टी प्रदर्शनी वाहन एवं 10.5 लाख रूपये की कीमत की 14 जीपीएस युक्त मोटरसाईकले भी खरीदी गई है। 500 हैंड-हेल्ड ई-चालान डिवाइसेज
गल्होत्रा ने बताया कि इस राशि से ही 45 लाख रूपये की लागत से 5 पोर्टेबल स्पीड लेजर गन खरीदी गई है। इन्हे दोनो कमिश्नरेट व तीन अन्य जिलों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। रोडसेफ्टी उपकरणों की खरीद व अन्य सुधार कार्याें के लिए प्रत्येक थाने को 10-10 हजार रूपये की राशि व प्रशिक्षण के लिए कुल 4 लाख रूपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। साथ ही 2 करोड 5 लाख रूपये की राशि से कुल 500 हैण्ड-हेल्ड ई-चालान डिवाईसेज खरीदी गई है। इस खरीद के बाद अब जयपुर व जोधपुर के साथ ही 12 अन्य जिलों को भी यह डिवाईस उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तकनीक के बेहतर उपयोग से सडक सुरक्षा के कार्यों में और गति आयेगी।

ये भी पढ़ें - यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement