Home Minister Gulabchand Kataria inaugurated Central Abhay Command and Control Center-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गृहमंत्री ने किया सेंट्रल अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ

khaskhabar.com: बुधवार, 06 जून 2018 4:01 PM (IST)
गृहमंत्री ने किया सेंट्रल अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ
जयपुर। गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में 20 इन्टरसेप्टर्स एवं 14 जीपीएस युक्त मोटरसाईकल्स को हरी झण्डी दिखाकर गन्तव्य के लिए रवाना किया। उन्होंने खरीदे गये 500 ई चालान डिवाईसेज में से 5 डिवाईसेज सम्बन्धित यातायात निरीक्षकों को प्रदान की। उन्होंने पुलिस मुख्यालय में बनाये गये सेन्ट्रल अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का भी शुभारम्भ किया। यातायात पुलिस की कार्यक्षमता के साथ ही विश्वास भी बढेगा
कटारिया ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विश्वास व्यक्त किया कि रोड सेफ्टी फण्ड से प्राप्त संसाधनों से यातायात पुलिस की कार्य क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष लगभग 10 हजार व्यक्तियों की सड़क दुर्घटनाओं में अकाल मृत्यु होती है एवं इससे उनके परिजनों के समक्ष गम्भीर संकट उत्पन्न हो जाता है। उन्होंने बताया कि कुल दुर्घटनाओं में से लगभग 35 प्रतिशत दुर्घटनाओं के शिकार दुपहिया वाहन चालक होते है। साथ ही कुल दुर्घटनाओं में 30 प्रतिशत का कारण शराब का सेवन करना है। उन्होंने कहा कि तकनीक के उपयोग से यातायात पुलिस की कार्यक्षमता के साथ ही विश्वास भी बढेगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement