Advertisement
गृह मंत्री अमित शाह को देश से मांगनी पड़ेगी माफी : सचिन पायलट

उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के खिलाफ जो कहा गया उससे पूरा देश आक्रोशित है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लंबे अरसे से कह रही है कि इन लोगों को न तो संविधान की परवाह है, न ही संविधान में जो भावना अंबेडकर जी ने पेश की है उसकी परवाह है। गृह मंत्री ने जिन शब्दों का प्रयोग किया है वे अपमानजनक हैं। उनके इस बयान से देश का हर व्यक्ति आज आक्रोशित है। भाजपा की ओर से धक्का-मुक्की और मारपीट का जो आरोप लगाया गया है वह अशोभनीय है।
सचिन पायलट ने कहा कि देश की संसद में आज से पहले कभी नहीं देखा कि बल प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा, "मुझे बड़ा खेद है, जो ड्रामा किया गया। कोई भाजपा के सांसद गिर रहे हैं। अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। कोई आईसीयू में हैं। फिर उनको प्रधानमंत्री फोन कर रहे हैं। जब चोट लगी तो घाव नहीं थे, अस्पताल पहुंचे तो बड़ी-बड़ी पट्टियां लगा ली। यह सब इसलिए किया गया क्योंकि गृह मंत्री के ऊपर जो लोगों का गुस्सा था, उसे डायवर्ट किया जा सके।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


