Advertisement
होम लोन की दरें और लोन का खर्च उठाने की क्षमता: आइए जानें कि जब प्रॉपर्टी की कीमतें ज़्यादा हो तो खरीदारों को क्या करना चाहिए?

प्रॉपर्टी की ज़्यादा कीमतों का आपके होम लोन पर क्या असर पड़ता है?
प्रॉपर्टी की कीमत ज़्यादा होने का मतलब यह नहीं है कि आपको ज़्यादा बड़ा लोन लेना ही होगा। लोन की रकम इस बात पर निर्भर है कि प्रॉपर्टी कीमत कितनी है, आप खुद कितना पैसा लगा रहे हैं और बाकी बचे पैसों के लिए आपको कितनी फाइनैंसिंग की ज़रूरत है।
उदाहरण के लिए, मांग लीजिए किसी प्रॉपर्टी की कीमत 1 करोड़ रुपये है। अगर आप अपने फंड से 20 लाख रुपये दे सकते हैं, तो आपको 80 लाख रुपये के लोन की ज़रूरत की होगी।
खरीद का हिसाब-किताब रकम
प्रॉपर्टी की कीमत – 1 करोड़ रुपये
अपनी तरफ से दी जाने वाली रकम 20 लाख रुपये
प्रस्तावित लोन की रकम - 80 लाख रुपये
अगला सवाल यह है कि क्या उस 80 लाख रुपये के लोन की EMI आपके महीने के बजट में आसानी से फिट हो पाएगी।
अपनी तरफ से ज़्यादा पैसा लगाने से लोन की रकम और EMI, दोनों कम हो सकती है। लेकिन अपनी बचत का बहुत बड़ा हिस्सा खरीदारी में लगा देने से आपके पास इमरजेंसी, शिफ्टिंग में होने वाले खर्च, फर्निशिंग और बाकी दूसरे खर्चों के लिए कम पैसे रह जाएंगे।
आपको स्टैम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन जैसे खर्चों के लिए भी अलग से बजट बनाना होगा, क्योंकि इनसे खरीदारी पूरी करने के लिए ज़्यादा पैसों की ज़रूरत पड़ सकती है।
कम ब्याज़ दर से मदद मिलती है, लेकिन अगर प्रॉपर्टी आपके बजट से बाहर हो तो इससे कोई फायदा नहीं मिलता
होम लोन की ब्याज़ दरें कम होने पर, उतनी ही रकम के लोन की EMI ज़्यादा ब्याज़ दर के मुकाबले कम हो जाती है। लेकिन इससे लोन केवल एक हद तक ही आपके लिए किफायती साबित होती है।
आपके लोन लेने की लागत तीन मुख्य बातों से तय होती है:
तीन मुख्य बातें क्या बदलता है
लोन की रकम – ज़्यादा बड़ा लोन लेने से EMI और चुकाए जाने वाले ब्याज़ की रकम बढ़ जाती है।
ब्याज़ दर – ब्याज़ दर ज़्यादा होने से लोन की कुल लागत बढ़ जाती है।
समय-सीमा – लोन की समय-सीमा लंबी होने से EMI तो कम हो सकती है, लेकिन आपको उतने लंबे वक्त तक ब्याज़ चुकाना पड़ता है।
मान लीजिए कि 20 साल के लिए सालाना 7.50% की अनुमानित ब्याज़ दर पर 50 लाख का लोन लिया गया है। हर महीने इसकी अनुमानित EMI करीब 40,280 रुपये होगी। लोन की समय-सीमा बढ़ाने से महीने का खर्च कम हो सकता है, पर लोन लंबे समय तक चलता है और कुल मिलाकर ज़्यादा ब्याज़ चुकाना पड़ता है।
यही वजह है कि कम ब्याज़ दर को देखकर अपनी प्रॉपर्टी का बजट बढ़ाने के बजाय, इसे खर्च उठाने की क्षमता का हिसाब लगाने का सिर्फ एक हिस्सा मानना चाहिए।
कम ब्याज़ दर को देखकर बड़ा लोन लेना सही नहीं है
मान लीजिए राज और आर्यन नाम के दो लोग 1 करोड़ रुपये की एक-जैसी प्रॉपर्टी खरीदने वाले हैं, जिसकी ब्याज़ दर और समय-सीमा भी एक समान है। उनमें से एक खरीदार 30 लाख रुपये खुद लगाता है और 70 लाख रुपये का लोन लेता है। दूसरा खरीदार 20 लाख रुपये खुद लगाता है और 80 लाख रुपये का लोन लेता है।
लोन का विवरण राज आर्यन
प्रॉपर्टी की कीमत 1 करोड़ रुपये 1 करोड़ रुपये
अपनी तरफ से दी जाने वाली रकम 30 लाख रुपये 20 लाख रुपये
लोन की रकम 70 लाख रुपये सालाना 7.50%*
उदाहरण के लिए ब्याज़ दर सालाना 7.50%* 80 लाख रुपये
समय-सीमा 20 साल 20 साल
अनुमानित EMI ~ 56,392 रुपये ~ 64,447 रुपये
आर्यन की सेविंग्स में 10 लाख रुपये की बचत तो होती है, लेकिन उसे हर महीने ज़्यादा रकम चुकानी पड़ती है और कुल मिलाकर ज़्यादा ब्याज़ देना पड़ता है।
इनमें से कोई भी विकल्प अपने-आप में सही या गलत नहीं है। सही फैसला इस बात पर निर्भर करता है कि आपको कितनी रकम अपनी सेविंग्स में रखनी है और आप अपनी इनकम से दूसरी आर्थिक जिम्मेदारियों पर दबाव डाले कितनी EMI आसानी से चुका सकते हैं।
यहीं पर लोन देने वाले अलग-अलग संस्थानों की तुलना करना भी ज़रूरी हो जाता है। जब आपको यह अंदाज़ा हो जाए कि आप कितना लोन आसानी से चुका सकते हैं, तो आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से बजाज फाइनैंस के होम लोन की ब्याज़ दरों, समय-सीमा के विकल्पों, शुल्क और लोन चुकाने की शर्तों की तुलना कर सकते हैं।
होम लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर से लोन की अधिकतम सीमा जानें, और यह नहीं समझें कि आपको उतना ही लोन लेना है
होम लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर की मदद से आप अपनी इनकम, उम्र, मौजूदा देनदारियों और दूसरी ज़रूरी शर्तों के आधार पर अंदाज़ा लगा सकते हैं कि आपको कितना लोन मिल सकता है।
लेकिन आपको कितना लोन मिल सकता है और आप कितना लोन चुका सकते हैं, दोनों बिल्कुल अलग बातें हैं।
उदाहरण के लिए, अगर होम लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर से पता चलता है कि आपको 90 लाख रुपये का लोन मिल सकता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि 90 लाख रुपये ही आपके लिए लोन की सही रकम है। आपको अपनी मौजूदा EMIs, घर के सामान्य खर्चों, बचत की ज़रूरतों और इनकम या आर्थिक ज़िम्मेदारियों में बदलाव की संभावना को भी ध्यान में रखकर खुद तय करना चाहिए कि कितना लोन आपके लिए सही रहेगा।
कैलकुलेटर की मदद से बस यह जानना बेहतर है कि आपको कितना लोन मिल सकता है, और यह न समझें कि आपको उतना लोन लेना ही है।
एक बार यह आंकड़ा सामने आ जाए, तो आप इसकी तुलना अपनी असल जरूरत वाले लोन से कर सकते हैं और फिर अपनी स्थिति के हिसाब से लोन देने वाले सही संस्थान और उसकी शर्तों को जान सकते हैं।
अगर EMI आपके बजट में नहीं है, तो फिर से हिसाब लगाएँ
अगर आपने प्रॉपर्टी चुन ली है लेकिन प्रस्तावित EMI बहुत ज़्यादा लग रही है, तो अंतिम फैसला लेने से पहले आपके पास कई चीज़ों में बदलाव करके देखने का मौका होता है।
आप ये काम कर सकते हैं:
अपनी तरफ से पैसे ज़्यादा लगाएँ, बशर्ते ऐसा करने से आपकी सेविंग्स खत्म न हो।
कम कीमत वाली प्रॉपर्टी लेने के बारे में सोचें।
लोन की अलग-अलग समय-सीमा की तुलना करें।
लोन देने वाले अलग-अलग संस्थाओं की ब्याज़ दरों की तुलना करें।
सिर्फ़ EMI देखने के बजाय, लोन लेने की कुल लागत पर गौर करें।
उदाहरण के लिए, अगर आप 20 साल के लिए सालाना 7.50% की अनुमानित दर से 50 लाख रुपये का लोन लेते हैं तो उसकी EMI लगभग 40,280 रुपये होगी। वहीं सालाना 8.25% की दर पर अनुमानित EMI बढ़कर लगभग 42,603 रुपये हो जाएगी।
लोन का उदाहरण सालाना 7.50%* सालाना 8.25%*
लोन की रकम 50 लाख रुपये 50 लाख रुपये
समय सीमा 20 साल 20 साल
अनुमानित EMI ~ 40,280 रुपये ~ 42,603 रुपये
महीने का अंतर —– ~ 2,324 रुपये या ज्यादा
देखने में यह फर्क भले ही छोटा लगे, लेकिन ज़्यादा ब्याज़ दर होने से लोन इस समय सीमा के दौरान कुल लागत भी बढ़ जाती है।
इसीलिए लागू होने वाली दर के साथ-साथ लोन की वह रकम भी मायने रखती है, जिस पर वह ब्याज़ दर लागू होती है।
होम लोन की शुरुआती ब्याज़ दर के अलावा बाकी चीज़ों पर भी ध्यान दें
होम लोन की ब्याज़ दरों की तुलना करना ज़रूरी है, लेकिन सिर्फ सबसे कम ब्याज़ दर देखकर यह अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता कि कौन-सा लोन आपकी ज़रूरतों के हिसाब से सही रहेगा।
तुलना करने से पहले, इन बातों पर ध्यान दें:
लोन से जुड़ी मुख्य बातें —-- यह क्यों मायने रखता है
लागू ब्याज़ दर - इससे तय होता है कि आपके बचे हुए लोन पर कितना ब्याज़ लगेगा
फिक्स्ड या फ्लोटिंग रेट - इससे तय होता है कि लोन की समय-सीमा के दौरान ब्याज़ दरें कैसे बदल सकती है
लोन की समय-सीमा - इसका असर आपकी EMI और चुकाए जाने वाले कुल ब्याज़, दोनों पर पड़ता है
प्रोसेसिंग शुल्क - यह लोन लेने की शुरुआती लागत को बढ़ाता है
प्रीपेमेंट की शर्तें - यह तब मायने रखता है जब आप लोन का कुछ हिस्सा या पूरा लोन समय से पहले चुकाना चाहते हैं
लोन देने वाले संस्थान की वेबसाइट पर दिखने वाली ब्याज़ दर, लोन की शर्तों के साथ-साथ इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप किस श्रेणी के ग्राहक हैं। इसलिए, सिर्फ विज्ञापनों वाली दर पर भरोसा करने के बजाय, आपको मिलने वाले असल ऑफ़र के आधार पर ही अंतिम ब्याज़ दर तय करनी चाहिए।
बजाज फाइनैंस होम लोन के मामले में लोन के किफायती होने से जुड़ी सारी बातें कैसे लागू होती हैं?
अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से प्रॉपर्टी की कीमत, लोन की ज़रूरत और EMI की रेंज तय करने के बाद, आप इन ज़रूरतों की तुलना बजाज फाइनैंस होम लोन की शर्तों से कर सकते हैं।
बजाज फाइनैंस नौकरीपेशा लोगों को सालाना 7.50%* की शुरुआती ब्याज़ दर पर होम लोन का ऑफ़र देता है। इसमें 15 करोड़ रुपये* तक का होम लोन मिल सकता है, और शर्तों को पूरा करने वाले ग्राहक 32 साल* तक की समय-सीमा चुन सकते हैं। प्रोसेसिंग शुल्क लोन की कुल रकम का 4% तक और उस पर लागू GST हो सकती है।
बजाज फाइनैंस होम लोन की शर्तें वर्तमान में लागू*
शुरुआती ब्याज़ दर – नौकरीपेशा आवेदकों के लिए सालाना 7.50%*
लोन की रकम – 15 करोड़ रुपये* तक
समय-सीमा – 32 साल* तक
प्रोसेसिंग शुल्क – लोन की रकम का 4% तक और उस पर लागू GST
ये आंकड़े सिर्फ उपलब्ध प्रोडक्ट रेंज के बारे में बताते हैं, जिससे यह पता नहीं चलता कि हर ग्राहक को इसी दर पर इतनी ही रकम का लोन मिलेगा। लागू होने वाली शर्तें ग्राहक की प्रोफाइल और लोन की ज़रूरतों पर निर्भर करती हैं।
इसलिए, असल सवाल यह नहीं है कि आपको कितना बड़ा लोन मिल सकता है। बल्कि देखने वाली बात यह है कि ब्याज़ दर, लोन की रकम, समय-सीमा और बाकी सारे खर्चो को मिलाकर यह रकम चुकाना आपकी आर्थिक योजना के हिसाब से सही है या नहीं।
जब प्रॉपर्टी की कीमतें ज़्यादा हों, तो खरीदार को क्या करना चाहिए?
प्रॉपर्टी की कीमतें ज़्यादा होने से लोन लेने का फैसला और भी ज़्यादा अहम हो जाता है, सिर्फ इसलिए नहीं कि यह महंगा पड़ता है। होम लोन का ब्याज़ कम होने से लोन की कुल लागत थोड़ी घट सकती है, लेकिन अगर ज़रूरी लोन की वजह से EMI इतनी ज़्यादा हो जाए कि आपकी आर्थिक स्थिति उसे संभाल न सके, तो कोई भी ब्याज़ दर उस प्रॉपर्टी को आपके लिए किफायती नहीं बना सकती।
कोई भी फैसला करने से पहले, उल्टे हिसाब से प्लानिंग करते हुए शुरुआत में उस रकम का पता लगाएं, जिसे आप आसानी से चुका सकते हैं। पहले देखें कि आप खुद कितने पैसे दे सकते हैं, फिर हिसाब लगाएं कि असल में आपको कितने लोन की ज़रूरत है। होम लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके यह समझें कि आप कितना लोन ले सकते हैं, और फिर लागू होने वाली ब्याज़ दर और लोन की समय-सीमा की तुलना करें।
इसके बाद, आप अपनी उन ज़रूरतों को बजाज फाइनैंस की शर्तों के साथ मिलाकर देख सकते हैं।
सही तरीका यह नहीं है कि आपको जितना बड़ा से बड़ा लोन मिल सके, आप उतना ले लें। बल्कि सही तरीका यह है कि ऐसा लोन चुनें, जिससे आप अपनी पसंद की प्रॉपर्टी खरीद सकें और लंबे समय में लोन चुकाना आपके लिए आर्थिक बोझ न बने।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


