Advertisement
गृह रक्षा विभाग की समीक्षा बैठक : स्वयंसेवकों के हित और आधुनिकीकरण पर मंत्री बाबूलाल खराड़ी का जोर

स्वयं सेवा यानी स्वप्रेरणा-कठिन परिस्थितियों में समर्पण की तारीफ
बैठक में मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने विभागीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयंसेवक का अर्थ है स्वप्रेरणा से समाज और राष्ट्र की सेवा करना। उन्होंने कहा कि गृह रक्षा स्वयंसेवक अल्प मानदेय के बावजूद कोरोना महामारी, बाढ़, आगजनी और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।
राजस्थान गृह रक्षा प्राथमिकताएं- 2026 पुस्तिका का विमोचन
इस अवसर पर मंत्री ने राजस्थान गृह रक्षा प्राथमिकताएँ-2026 पुस्तिका का विमोचन भी किया। उन्होंने शहरी गृह रक्षा स्वयंसेवकों के नियोजन में होमगार्ड डिप्लॉयमेंट मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपनाई जा रही पारदर्शी व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए इसे विभागीय सुधारों की महत्वपूर्ण पहल बताया।
रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती और लंबित प्रस्तावों को मंजूरी का आश्वासन
मंत्री ने स्वयंसेवकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कहते हुए विभागीय कल्याण कोष से जुड़े मामलों, दैनिक भत्ते तथा अन्य लंबित प्रस्तावों का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही गृह रक्षा स्वयंसेवकों के रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नामांकन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
बैठक के अंत में मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने विभागीय अधिकारियों और कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा आमजन की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में गृह रक्षा विभाग की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


