Home department will run a campaign for coordination between the public and the police: Naib Saini-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनता और पुलिस के बीच समन्वय के लिए गृह विभाग चलाएगा अभियान : नायब सैनी

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 सितम्बर 2025 9:36 PM (IST)
जनता और पुलिस के बीच समन्वय के लिए गृह विभाग चलाएगा अभियान : नायब सैनी
चंडीगढ़। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में सेवा पखवाड़ा के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रमों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगभग दो दर्जन से अधिक कार्यक्रमों को उपस्थित मंत्रियों, विधायकों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और पदाधिकारियों के सामने रखा। इस कार्यशाला में भाजपा और सरकार द्वारा आगामी दिनों में किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों को विस्तार से रखा और उनकी रूपरेखा सभी को समझाई। मुख्यमंत्री ने जहां सरकार के स्तर पर किए जाने वाले शानदार विकास कार्यो व सेवा कार्यों के बारे में बताया वहीं भाजपा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने संगठन स्तर पर किए जाने वाले कार्यक्रमों को सभी के सामने रखा। यहां प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर बोलते हुए बताया कि किस तरह से मोदी और नायब सरकार की कल्याणकारी नीतियों को इस दौरान जनता के सामने रखना है। वहीं राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने वन नेशन, वन इलेक्शन की खूबियां भी कार्यशाला में उपस्थित नेताओं को गिनाई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर सेवा पखवाड़ा के दौरान जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि पड़ौसी राज्यों में घातक वर्षा हुई है जिसके कारण गांव गांव उजड़ गए हैं। यह बहुत भारी प्राकृतिक प्रकोप था। नायब सैनी ने कहा कि भाजपा पार्टी के संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए कोरोना काल की तरह हम सभी को मिलकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की सेवा करनी है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की ओर से राहत सामग्री पंजाब और हरियाणा भेजी गई है तथा अभी और भी राहत सामग्री भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान हमने प्रदेश को नशा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त बनाना है। गांवों व शहरों में स्वच्छता अभियान व पौधारोपण अभियान चलेगा। इस पखवाड़े के दौरान गांव की फिरनियों को पक्का करने का निर्णय सरकार ने लिया है। सेवा पखवाड़ा के दौरान अभियान चलाकर हर बच्चे का स्कूल में दाखिला कराया जाएगा। बारिश से जिनके मकानों को क्षति पहुंची है उन्हें सरकार की ओर आर्थिक सहायता दी जाएगी। हमारा लक्ष्य प्रदेश के हर गरीब व्यक्ति तक पहुंचना है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि जो गांव पराली जलाने से मुक्त होंगे उन गांवों को सोलर लाईट से जगमग किया जाएगा। पखवाड़ा के अंतर्गत गांवों में सौंदर्यीकरण के कार्य भी होंगे। अमृत सरोवरों की साफ सफाई और वहां पौधे रोपित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 75 पार्कों को नमो पार्क के नामकरण का भी निर्णय लिया है। एक पेड़ मां के नाम लगाते हुए प्रदेश में 4 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी को प्रोत्साहित करने के लिए 2 अक्टूबर को बड़े मेले का आयोजन होगा जो एक सप्ताह तक चलेगा। 27 सितंबर को ग्रामीण विकास सहकारिता विभाग, कॉपरेटिव विभाग बड़े कार्यक्रम करेंगे। आम जनता को लाभ मिले इसकी पूरी योजना रचना तैयार की गई है। उन्होंने 28 सितंबर को श्रम विभाग द्वारा कार्यक्रम होंगे जिनमें श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और हर लेबर चौक पर श्रमिकों में मिठाईयों का वितरण होगा।
सीएम सैनी ने कहा कि एक अक्टूबर को 7500 लोगों को 100-100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। दो अक्टूबर को शिक्षा विभाग युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। शिक्षा विभाग हर स्कूल में 75 पौधे लगाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि 75 विद्यालयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। अभियान चलाकर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनिक व अर्द्धसैनिक कल्याण विभाग सेना के कोर के हिसाब से पुनर्मिलन कार्यक्रम आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सैनिकों को एकत्रित करके मिलन कार्यक्रम कराना है। शहीदों के नाम पर पौधारोपण कार्यक्रम होगा और भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों को आमंत्रित किया जाएगा।
श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा का ग्रह विभाग प्रदेश में पुलिस और जनता के बीच संवाद कार्यक्रम करेगा ताकि जनता और पुलिस के बीच का गैप समाप्त किया जा सके। इसके अतिरिक्त गृह विभाग नशा मुक्ति और पराली ना जलाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण विभाग भी 75 गांवों को चिन्हित कर सम्मेलन करेगा जिसमें किसानों को फसलों, बीजों और पैदावार के बारे में जागरूक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement