Hit & Run: court itself check the case present against the police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिट एंड रन: पुलिस के खिलाफ पेश इस्तगासे की जांच खुद करेगी अदालत

khaskhabar.com: बुधवार, 08 फ़रवरी 2017 09:11 AM (IST)
हिट एंड रन: पुलिस के खिलाफ पेश इस्तगासे की जांच खुद करेगी अदालत
जयपुर। विधायक पुत्र की ओर से हिट एण्ड रन प्रकरण में अनुसंधान को लेकर पुलिस के खिलाफ पेश इस्तगासे की जांच स्वयं अदालत करेगी। इस मामले में जयपुर महानगर की एक कोर्ट ने सुनवाई की और परिवादी के बयान दर्ज करने के लिए 17 फरवरी की तारीख दी है। बता दें कि जयपुर के सी-स्कीम इलाके में सेंट जेवियर स्कूल के पास बीएमडब्ल्यू कार से देर रात ऑटो व पुलिस वाहन को टक्कर मारने के मामले में विधायक नंद किशोर महरिया के पुत्र सिद्धार्थ महरिया आरोपित हैं। सिद्धार्थ ने एमएम कोर्ट-11 में 30 जनवरी को पुलिस के खिलाफ अनावश्यक मामले में फंसाने का इस्तगासा पेश किया था। इस्तगासे में पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल, डीसीपी साउथ मनीष अग्रवाल, एडिशनल डीसीपी योगेश गोयल, एसएचओ बालाराम समेत कई के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया था। इस मामले में मंगलवार को कोर्ट ने जांच स्वयं के पास रखने का तय किया है।

[@ खास खबर IMPACT: दो आंगनबाड़ी केन्द्रों के स्टाफ को थमाया नोटिस]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement