His party worker was shot dead in Rajouri, Jammu and Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में अपनी पार्टी कार्यकर्ता को गोली मारी गई

khaskhabar.com: बुधवार, 16 दिसम्बर 2020 3:05 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में अपनी पार्टी कार्यकर्ता को गोली मारी गई
जम्मू। अल्ताफ बुखारी की अगुवाई वाली अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपनी पार्टी के 36 वर्षीय कार्यकर्ता रंजीत सिंह को मंगलवार देर शाम राजौरी जिले के द्राज गांव में उनके घर के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारी। सूत्रों ने कहा, "उन्हें राजौरी टाउन के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपस्थित डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।" सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दोषियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
इस महीने के शुरू में, अपनी पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता को कश्मीर संभाग के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement