Advertisement
'उनकी करुणा और दूरदर्शिता ने लाखों भारतीयों को सशक्त बनाया', मनमोहन सिंह के निधन पर सोनिया गांधी का संदेश

उनके प्रधानमंत्रित्व काल में सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारतीय राजनीति से जुड़े हर तरह के लोग उनकी सलाह और राय लेते थे। वृहद ज्ञान और राजनीति में उनके ऊंचे कद के कारण पूरी दुनिया के नेता और विद्वान उनका आदर-सम्मान करते थे। उन्होंने जिस भी पद पर कार्य किया अपनी प्रतिभा और विशिष्टता से उसका मान बढ़ाया। उन्होंने देश को भी गौरव और सम्मान दिलाया।
सोनिया गांधी ने लिखा, "मेरे लिए डॉ. मनमोहन सिंह का निधन गहरी निजी क्षति है। वह मेरे मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक थे। वह अपने व्यवहार में बेहद सौम्य और अपने विश्वासों को लेकर काफी दृढ़ थे। सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता गहरी और अडिग थी।"
कांग्रेस सांसद ने लिखा कि जो भी मनमोहन सिंह के साथ थोड़ा भी समय बिता लेता था, वह उनकी ज्ञान और दूरदर्शिता से, उनकी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से प्रभावित होता था और उनकी स्वाभाविक विनम्रता से आश्चर्यचकित रह जाता था। उन्होंने अपने संदेश में कहा, "उनके जाने से हमारे राष्ट्रीय जीवन में एक खालीपन आ गया है जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकेगी। कांग्रेस पार्टी के सदस्य और देश के लोग हमेशा इस बात पर गर्व महसूस करेंगे और आभारी रहेंगे कि हमारे बीच डॉ. मनमोहन सिंह जैसा महान नेता था जिसका देश के प्रगति और विकास में अतुलनीय योगदान है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


