himachal pradesh assembly poll 2017 last day of election campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल में चुनाव प्रचार हुआ खत्म, 9 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 नवम्बर 2017 6:25 PM (IST)
हिमाचल में चुनाव प्रचार हुआ खत्म, 9 नवंबर को डाले जाएंगे वोट
शिमला। हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। मतदातों को लुभाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। बीजेपी की तरफ से जहां पीएम मोदी लगातार रैलियां कर रहे है वहीं कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी ने कमान संभाल रखी है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सभी 66 विधानसभा सीटों पर 9 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि चुनाव परिणाम 18 दिसंबर को आएंगे। सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हिमाचल में जनसभाएं की। बीजेपी को राज्य में जीत दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और थावरचंद गहलोत और बिहार सरकार में मंत्री मंगल पाण्डेय राज्य में कई दिनों से कैंप किए हुए हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हिमाचल में चुनावी रैली की थी जिसमें पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला था। राहुल ने मोदी पर राज्य के पर्यटन और फल उद्योग को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement