Advertisement
हिमाचल: ट्रेकिंग के लिए गए रुड़की आईआईटी के 35 छात्र लापता

कुल्लू में एक लड़की समेत 4 लोगों ने जान गंवा दी, जबकि कांगड़ा जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है। सोमावार को राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं कुछ जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं। ऐहतियात के तौर पर कांगड़ा, कुल्लू और हमीरपुर जिलों में मंगलवार को स्कूल बंद रखे गए हैं।
बाढ़ में कई घर भी बह गए। ब्यास नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। हिमाचल के वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का कहना है कि लोगों को नदियों और नालों के करीब न जाने के निर्देश दिए गए हैं। कुल्लू में जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित किया है। यहां शुरुआती अनुमान के मुताबिक 20 करोड़ की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
कुल्लू जिले के पर्यटन विकास अधिकारी बीएस नेगी का कहना है कि सभी अडवेंचरस खेल जैसे कि पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग पर रोक लगा दी गई है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हमीरपुर, कांगड़ा और कुल्लू में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
भारी बारिश और भूस्खलन से राज्य के 12 में से 10 जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। मनाली का संपर्क राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है। वहीं, लैंडस्लाइड की वजह से 378 सड़कें बंद हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


