Advertisement
हिमा दास को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए : विजेंदर

ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंदर ने कहा, "लोग बाग सिर्फ उन्हें बधाई दे रहे हैं, लेकिन ऐसे भी लोग होने चाहिए जो उन्हें आर्थिक मदद दें। वह एक गरीब परिवार से आती हैं और उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत होगी।"
हिमा के पिता असम में नौगांव जिले के ढिंग गांव के रहने वाले हैं। वह गांव में चावल की खेती करते हैं। हिमा अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। हिमा अपने शुरुआती करियर में फुटबाल खिलाड़ी बनना चाहती थीं।
विजेंदर को अपने अगले पेशेवर मुकाबले में ब्रिटेन के ली मार्खाम से 13 जुलाई को भिड़ना था। दोनों के बीच कॉमनवेल्थ सुपर मिडिलवेट खिताब के लिए भिड़ंत होनी थी, लेकिन ली के चोटिल होने जाने के कारण यह मुकाबला स्थागित करना पड़ा। इसलिए अब नई तारीख और नए प्रतिद्वंदी की तलाश है।
विजेंदर ने बताया, "हमारी कोशिश सितंबर में मुकाबला कराने की थी, लेकिन अभी तक तारीख तय नहीं हुई है।"
उन्होंने कहा, "मुकाबला ली से होना था लेकिन वो चोटिल हो गए और मैच स्थागित करना पड़ा। अब कॉमनवेल्थ समिति तय करेगी की विपक्षी खिलाड़ी कौन होगा।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


