Hillary Clinton to Democrats Dont Be Discouraged or Divided-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिलेरी ने कहा पार्टी निराश,विभाजित न हो

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 6:21 PM (IST)
हिलेरी ने कहा पार्टी निराश,विभाजित न हो
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की पूर्व डेमोकेट्रिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि उनकी पार्टी के सदस्यों को विभाजित या निराश नहीं होना चाहिए। हिलेरी ने साथ ही आठ नवंबर के चुनाव में हुई हार के कारणों का विश्लेषण करने की जरूरत पर भी जोर दिया। हिलेरी ने डेमोक्रेटिक विधायकों के साथ सोमवार को फोन पर बातचीत कर उन्हें अपने चुनाव अभियान में समर्थन और सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया और उनसे चुनाव की हताशा से जल्द से जल्द उबरने का आग्रह किया। हिलेरी ने कहा कि हालांकि उन्हें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले लोगों के ज्यादा वोट मिले, लेकिन चुनाव में जीत उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंदी को हासिल हुई। अंत में उन्होंने कहा कि देश के लिए डेमोक्रेटिक दृष्टिकोण ने सबसे ज्यादा वोट दिलाए और वह उसके लिए आभारी हैं। यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement