Advertisement
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम की टक्कर, तीन की मौत

एसपी तेजवीर सिंह ने बताया, "16 मई की सुबह बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हादसा हुआ। पंजाब के मोडा से शाहजहांपुर और हरदोई जा रही एक गाड़ी के चालक को नींद आ गई और गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी। इस गाड़ी में 36 यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर जहांगीराबाद और आसपास के थानों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को बुलंदशहर जिला अस्पताल पहुंचाया। लाए गए 34 घायलों में से तीन लोगों की मौत हो गई है, बाकी 27 लोगों को रेफर किया गया है।"
15 मई को हरदोई में यात्रियों से भरी ऑटो और डंपर की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, कई लोग घायल भी हुए थे।
इससे पहले, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पांच यात्रियों की बस में जलकर मौत हो गई। डबल डेकर बस पटना से दिल्ली आ रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बुलंदशहर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


