नई दिल्ली। दिल्ली के पॉश इलाके सैनिक फार्म के एक फार्महाउस में हाई
प्रोफाइल जुए का अड्डा पकडा गया जो आधी रात से सुबह तक चलता था।
घर के अंदर अलग अलग गेम्स के 5 टेबल थे। गेम्स के लिये खास तरह के टोकन हैं
जो 100 रूपये से लेकर 1 लाख तक के हैं। ऎसे 1 करोड 36 लाख के टोकन भी
बरामद किये गए हैं। पुलिस ने 36 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक यहां बिना लाइसेंस के शराब भी परोसी जा रही थी। शराब
परोसने के लिए 4 ल़डकियां बार टेंडर थीं। पुलिस ने महंगी शराब की 20 से
ज्यादा बोतलें भी बरामद की हैं। पुलिस से बचने के लिए फार्महाउस में
सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गए थे। और खिडकियों को काले गत्तों से बंद कर दिया
गया था। कसीनो में आने वाले लोगों में अधिकतर दिल्ली और एनसीआर के बडे
कारोबारी हैं। यहां से 11 महंगी गाडियां भी मिली हैं।
यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी
और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया