Advertisement
हिजबुल्लाह प्रमुख ने लेबनान पर हमला तेज करने पर इजराइल के खिलाफ युद्ध छेड़ने का लिया संकल्प

उन्होंने कहा कि लेबनान की स्थिरता और सुरक्षा की रक्षा की प्राथमिकता को देखते हुए, लेबनान की दक्षिणी सीमा पर मौजूदा टकराव सीमित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा, "अगर इज़राइल अपने हमलों का विस्तार करता है, तो हमारी सारी शक्ति इज़राइल पर हमला करने के लिए इस्तेमाल की जाएगी। हम युद्ध से नहीं डरते हैं, और हम इसके बारे में झिझकते नहीं हैं, अन्यथा, हम दक्षिणी मोर्चे पर लड़ना बंद कर दिए होते।"
लेबनान-इज़राइल सीमा पर 8 अक्टूबर से तनाव बढ़ गया है जब लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने पिछले दिन इज़राइल पर हमास के हमलों के समर्थन में इज़राइल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे थे, इसके जवाब में इज़राइल ने दक्षिणपूर्वी लेबनान की ओर गोलाबारी की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


