आरोपियों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस चीमा और रिबेका जॉन ने अदालत
से कहा, गुप्त मंशाओं से दस्तावेज जमा करने का प्रयास हो रहा है। मामले से
नहीं जुडे सवालों को पूछने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
बता दें,स्वामी ने सोनिया, राहुल गांधी तथा पार्टी के अन्य नेताओं मोतीलाल
वोरा, आस्कर फनांüडीज, सुमन दुबे तथा सैम पित्रोदा पर आरोप लगाया है कि
केवल 50 लाख रूपये का भुगतान करके कथित रूप से धोखे और कोष के गबन की साजिश
रची गई और इस राशि से यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड ने कांग्रेस पार्टी पर
एजेएल के बकाये वाले 90.25 करोड रूपये वसूलने का अधिकार हासिल किया।