कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली की एक अदालत के सामने यह बात कही।
उन्होंने आरोप लगाया कि स्वामी ऎसे सवाल पूछ रहे हैं, जो किसी भी तरह से
मामले से जुडे नहीं हैं और उनके खिलाफ नया मामला बनाना चाहते हैं। कांग्रेस
नेताओं ने दस्तावेज मांगने वाली उनकी याचिका खारिज करने का अनुरोध किया।
स्वामी ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट लवलीन से कहा,अगर मैं मामला जीत गया तो
मुझे नेशनल हेराल्ड मिलने वाला नहीं है क्योंकि ये सब सार्वजनिक संपत्तियां
हैं। उन्होंने कहा कि वह आरोपियों के दावे पर विस्तृत जवाब देंगे और
उन्होंने अदालत से समय मांगा। अदालत ने इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए
चार नवंबर की तारीख तय की।