Helper of terrorists arrested in Bandipora, Jammu and Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादियों का मददगार गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 09 अगस्त 2023 08:20 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादियों का मददगार गिरफ्तार
श्रीनगर,। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर मंगलवार को बांदीपोरा में प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीआरएफ से जुड़े एक आतंकवादियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक हथगोला बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, "26 असम राइफल्स और सीआरपीएफ तीसरी बटालियन के साथ पुलिस ने केहनुसा बांदीपोरा में स्थापित एक चौकी पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीआरएफ से जुड़े एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया।" सुरक्षा बलों ने उसके कब्जे से एक हथगोला और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आतिफ अमीन मीर निवासी मंजपोरा अलोसा बांदीपोरा के रूप में हुई है।आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement