Advertisement
कोई झंझट-डर नहीं! बेफिक्र होकर करें दुर्घटना पीडि़तों की मदद, सरकार ने किए ये प्रावधान

अपने नाम, संपर्क और व्यक्तिगत विवरण की जानकारी देना मददगार प्रत्यक्षदर्शी की इच्छा पर निर्भर करेगा तथा अस्पतालों से जारी किए जाने वाले मैडिको लीगल केस फार्म में भी इसका प्रावधान किया गया है। कोई अधिकारी इसके लिए अनावश्यक दबाव डालता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। किन्हीं कारणों से यदि गहन जांच की आवश्यकता पड़ती है तो घायल व्यक्ति की मदद करने वाले प्रत्यक्षदर्शी से केवल एक ही बार पूछताछ की जाएगी। उसकी सुविधा के लिए वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की मदद भी ली जा सकती है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय की अधिसूचना में सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए भी कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। किसी घायल को अस्पताल तक पहुंचाने वाला व्यक्ति अगर उस घायल का रिश्तेदार नहीं है तो अस्पताल प्रबंधन उससे किसी तरह की शुल्क की मांग नहीं करेगा और उसे अस्पताल में रुकने के लिए भी नहीं कहा जाएगा।
डाॅ. अमित गुलेरिया ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की इस अधिसूचना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों की तुरंत मदद को प्रोत्साहित करना है। सड़क दुर्घटनाओं के घायलों की मदद के लिए आगे आने वाले लोगों की सुविधा का इसमें विशेष ध्यान रखा गया है। इसलिए हमें अपने आस-पास किसी भी सड़क दुर्घटना की स्थिति में तुरंत पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


