Help the Commission to identify financially vulnerable people: Anup Chand Goyal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आर्थिक रूप से कमजोरों की पहचान में आयोग की मदद करें : अनूप चन्द गोयल

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 4:35 PM (IST)
आर्थिक रूप से कमजोरों की पहचान में आयोग की मदद करें : अनूप चन्द गोयल
टोंक। आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष अनूप चन्द गोयल ने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों की मदद करना चाहती है। आयोग का गठन इसी उद्देश्य को लेकर डाटा तैयार करने के लिए किया गया है। गोयल ने गुरुवार को सर्किट हाउस टोंक में विभिन्न वर्ग के लोगों की बैठक में कहा कि आर्थिक रूप से पिछडऩे का आधार क्या रखा जाए तथा ऐसे लोगों का पिछड़ापन दूर करने के लिए क्या किया जाए, इस बारे में सुझाव व ज्ञापन आयोग को भेजे जाएं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की पहचान कर आर्थिक पिछड़ापन दूर करने के लिए सुझाव राज्य सरकार को भिजवाए जा सकें। आयोग के सचिव मिथलेश कुमार शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, निवाई के वयोवृद्ध मधुसुदन शर्मा, बाबूलाल शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, विकास सोमानी आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर विभिन्न वर्ग के लोगों ने आयोग को ज्ञापन दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement