Heavy snowfall in Kashmir valley-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी, तापमान शून्य से नीचे किया दर्ज

khaskhabar.com: बुधवार, 15 जनवरी 2020 3:49 PM (IST)
कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी, तापमान शून्य से नीचे किया दर्ज
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में लगातार दूसरे दिन बुधवार को हुई भारी बर्फबारी के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें बर्फ के कारण अवरुद्ध हो गई हैं, और कई उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के अनुसार, आगामी 24 घंटों तक यानी गुरुवार तक बर्फबारी जारी रहेगी। कश्मीर घाटी में रात के दौरान का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस से कहा, मौसम की बड़ी गतिविधियां मंद पड़ गई हैं, लेकिन कश्मीर में आगामी 24 घंटों में और भी बर्फबारी देखी जाएगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार के बाद मौसम में सुधार देखा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement