Heavy snowfall in Kashmir Valley-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी, शीतलहर के प्रकोप से राहत

khaskhabar.com: शनिवार, 12 जनवरी 2019 11:06 AM (IST)
कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी, शीतलहर के प्रकोप से राहत
श्रीनगर। समूची कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने रविवार से मौसम में सुधार की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर के न्यूनतम तापमान में रातभर छाए बादलों के कारण सुधार हुआ है और शीतलहर के प्रकोप से राहत मिली है। श्रीनगर में शनिवार को तापमान शून्य से 0.8 डिग्री से नीचे, पहलगाम में शून्य से 0.9 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 2.4 डिग्री नीचे रहा। लेह कस्बे में तापमान शून्य से 11.9 डिग्री नीचे, कारगिल में शून्य से 16.8 डिग्री नीचे और द्रास में शून्य से 10.3 डिग्री नीचे रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement