Advertisement
पुणे में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, 5 लोगों की मौत, 20 घायल : कलेक्टर जितेंद्र डूडी

जितेंद्र डूडी ने बताया कि लोनावला क्षेत्र में अभी भी लगातार तेज बारिश हो रही है और वहां जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने वहां राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की अतिरिक्त टीम तैनात की है। लोनावला में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। देहू और आलंदी की यात्रा शुरू होने जा रही है। भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए प्रशासन ने वारकरियों से विशेष अपील की है कि वे देहू और आलंदी पहुंचने के बजाय पुणे महानगरपालिका क्षेत्र या उसके आगे के निर्धारित पड़ावों से यात्रा में शामिल हों।
उन्होंने कहा कि देहू और आलंदी में जगह की कमी और अधिक जलभराव के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे प्रशासन की सलाह का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने बताया कि जिले में फिलहाल 9 सड़कों को एहतियातन बंद किया गया है। इनमें अधिकांश छोटे मार्ग हैं, जबकि दो प्रमुख सड़कें भी यातायात के लिए बंद हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 22 स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इन सभी स्थानों पर संबंधित विभागों ने आपसी समन्वय से मलबा हटाने, सड़कें खोलने और राहत कार्यों का काम तेजी से पूरा किया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


