khaskhabar.com: बुधवार, 03 अगस्त 2016 12:48 PM (IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य स्थानों पर बुधवार को भी बारिश का क्रम बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। राज्य में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। बुधवार सुबह से ही बारिश हो रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल बरसे हैं। भोपाल में 19.1 मिलीमीटर, इंदौर में 32.6 मिलीमीटर, ग्वालियर में 10.1 मिलीमीटर, जबलपुर में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।