hearing on 35A Issue in supreme cour-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्या संविधान पीठ भेजा जाएगा 35A मुद्दा, याचिका पर SC में आज सुनवाई

khaskhabar.com: सोमवार, 27 अगस्त 2018 09:31 AM (IST)
क्या  संविधान पीठ भेजा जाएगा 35A मुद्दा, याचिका पर SC में आज सुनवाई
नई दिल्ली। संवेदनशील मुद्दे अनुच्छेद 35A को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई में तीन जजों की पीठ मामले में सुनवाई करेगी। सुनवाई के दौरान पीठ तय करेगी कि क्या इस मामले को संविधान पीठ के पास भेजा जाए या नहीं। इसी माह 6 तारीख को भी इस मामले में सुनवाई हुई थी। जिसमें जजों की कमेटी ने इस पर कई तरह के सवाल पूछे थे। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने याचिकाकर्ता से पूछा था कि क्या ये मामला संविधान पीठ में जाना चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि हमें ये तय करना होगा कि क्या ये मामला 5 जजों की बेंच के पास भेजें या नहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement