Advertisement
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाया जाए: मोहन यादव

पिछले दिनों राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेश में संचालित पैरामेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रवेश की समस्त कार्यवाही 15 नवंबर 2026 से पूर्व पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए, ताकि शैक्षणिक गतिविधियाँ समय पर प्रारंभ हो सकें और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश के पुराने 5 मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल ऑन्कोलॉजी एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग विकसित करने की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैंसर रोगियों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में इन विभागों का विकास महत्वपूर्ण है। इसके लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ मानव संसाधन एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। संबंधित अधिकारी उपकरणों की आवश्यकता, उनकी उपलब्धता तथा मानव संसाधन की पूर्ति की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण करें, जिससे इन विभागों का संचालन समय पर प्रारंभ किया जा सके।
उपमुख्यमंत्री ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की विभागीय स्तर पर नियुक्ति के लिए आवश्यक विज्ञापन शीघ्र जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा संस्थानों की कार्यक्षमता के लिए अहम है। नियुक्ति प्रक्रिया के अंतर्गत चयन एवं साक्षात्कार सहित आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध तरीके से आयोजित की जाए, ताकि रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्रता से की जा सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


