Health Fair on the Ridge, experts will examine patients-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिज पर आरोग्य मेला, विशेषज्ञ करेंगे रोगियों की जांच

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 4:07 PM (IST)
रिज पर आरोग्य मेला, विशेषज्ञ करेंगे रोगियों की जांच
शिमला। यहां ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित आरोग्य मेले के तहत आयुष पद्धति अर्थात् आयुर्वेद, होमियोपैथी, यूनानी, सोवा रिक्पा (तिब्बतियन), योग व प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए जांच कार्य किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. आरके पुरथी ने दी। उन्होंने बताया कि 26 से 28 नवम्बर तक चलने वाले आरोग्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगियों को प्राकृतिक तरीके से स्वास्थ्य प्राप्त करने के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य के संरक्षण के प्रति औषध रहित जीवन शैली के प्रबंधन के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा जांच के उपरांत रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी। आयुष मंत्रालय के आयुष विभाग द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर प्रदत विषय मधुमेय पर विशेष चिकित्सा क्लीनिक लगाया जा रहा है, जिसमें मधुमेय रोगियों को आहार व व्यवहार के प्रति जागृत किया जाएगा। विशेष क्लीनिक के तहत वृद्धावस्था में होने वाले रोग व मधुमेय के बारे में भी विशेष जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि 27 व 28 नवम्बर को प्रातः 7. 30 से 8 बजे तक योगाभ्यास कार्यक्रम होगा, जिसमें इच्छुक व्यक्ति भाग ले सकते हैं। योगाभ्यास के लिए इच्छुक लोगों को अपना आसन स्वयं लाना होगा। मेले के दौरान हिमाचल में स्थापित औषध उद्योगों द्वारा रियायती दर पर औषधि व सौंदर्य प्रसाधन भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अन्य आयुष उद्योगों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। प्रदेश सरकार के स्टेट मेडिकल प्लांट बोर्ड द्वारा औषधीय पौधों की प्रदर्शनी, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा आयुष ग्राम भी प्रदर्शित किया जाएगा। नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement