कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग ने मुखबिर से मिल रही सूचनाओं के बाद बुधवार को खेडी मारकंडा स्थित दवा की दुकान गणपति फार्मा पर छापा मारा। विभाग ने मौके से गर्भपात में प्रयोग की जाने वाली ए पी किट भी बरामद की है। इस दौरान विभागीय डाॅक्टर आर के सहाय की अगुवाई में मारे गए छापे के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।