Health Care Summit on Friday in Rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हेल्थकेयर समिट राजस्थान शुक्रवार को

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 7:08 PM (IST)
हेल्थकेयर समिट राजस्थान शुक्रवार को
जयपुर। प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत नेशनल हेल्थ मिशन और ईलेट्स टेक्नोमीडिया प्राईवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में सैकण्ड हेल्थकेयर समिट राजस्थान का शुक्रवार को आयोजन किया जा रहा है। एसएमएस कनवेंशन सेंटर में सुबह 10 बजे से आयोजित इस कांफ्रेंस का शुभारम्भ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ करेंगे। कांफ्रेंस के संयोजक और मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नवीन जैन ने बताया कि कार्यक्रम में केन्द्र सरकार समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से आए राज्य सरकारों के आला अधिकारी और प्रतिनिधिगण शामिल हो रहे हैं। इस कांफ्रेंस में मुख्यतः प्रदेश की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना और सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित प्रोजेक्ट्स पर चर्चा होगी। इसके अलावा दिनभर देश के अलग-अलग हिस्सों से आए राज्य सरकारों के प्रतिनिधि अपने अपने राज्यों की बेस्ट प्रेक्टिसेस पर व्याख्यान देंगे। कांफ्रेंस के आयोजक और ईलेट्स टेक्नोमीडिया प्राईवेट लिमिटेड के सीईओ डॉ रवि गुप्ता ने बताया कि सैकण्ड हेल्थकेयर समिट राजस्थान में देशभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ईलेट्स टेक्नोमीडिया द्वारा लगातार दूसरे साल राजस्थान में यह समिट आयोजित की जा रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement